मेरा देश भरा है संस्कारों से,
लोग रहते हैं मिलकर यहाँ प्यारों से।
यहाँ अमन है, यहाँ शांति है,
यही तो भारत की पहचान है,
मेरा भारत महान है।
यहाँ गंगा की पावन धारा है,
हर दिल में देशप्रेम का नज़ारा है।
मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा और ईमान है,
हर धर्म का यहाँ सम्मान है,
मेरा भारत महान है।
यहाँ वीरों ने अपना शीश चढ़ाया है,
तिरंगे को आसमान में लहराया है।
देश की मिट्टी पर सबको अभिमान है,
भारत माँ पर हमें नाज़ है,
मेरा भारत महान है।
अलग-अलग भाषा, अलग-अलग वेश हैं,
फिर भी हम सब मे एक देश हैं।
एकता में बसी हमारी जान है,
यही हिंदुस्तान की शान है,
मेरा भारत महान है।
BY:- RAHUL BHAI







